Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Har Dil Jo Pyar Karega
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा
हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा, दीवाना...
आप हमारे दिल को चुराकर आँख चुराए जाते हैं
ये एकतरफ़ा रस्म-ए-वफ़ा हम फिर भी निभाए जाते हैं
चाहत का दस्तूर है, लेकिन आपको ही मालूम नहीं, ओ
जिस महफ़िल में शमा हो, परवाना जाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा, दीवाना...
हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा, दीवाना...
भूली-बिसरी यादें मेरे हँसते-गाते बचपन की
रात-बिरात चली आती हैं नींद चुराने नैनन की
"अब कह दूँगी," करते-करते कितने सावन बीत गए, हो
जाने कब इन आँखों का शर्माना जाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा, दीवाना...
हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा, दीवाना...
अपनी-अपनी सब ने कह ली, लेकिन हम चुपचाप रहे
दर्द पराया जिसको प्यारा वो क्या अपनी बात कहे?
खामोशी का ये अफ़साना रह जाएगा बाद मेरे, ओ
अपना के हर किसी को बेगाना जाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा
हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा
दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा
दीवाना... (दीवाना...)