Saanwre Shyam
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
हे मेरे केशव, हे मेरे कान्हा
तुमसे ये नैना, कैसे हटाऊँ
हे मेरे मोहन, हे मेरे माधव
तुम्हारी झलक पे, मर मर जाऊँ
साँवरे श्याम देखो, तो शरमा गई
ये घटाएँ तुम ही, देखते देखते
ऐसी अद्भुत तुम्हारी, छवि है प्रभु
प्राण जाए तुम्हें, देखते देखते
एक देवकी, एक यशोदा
दोनों ने तुमसे, नेह लगाया
दोनों ने चाहा, गोद में चंदा
एक ने खोया, एक ने पाया
एक ने खोया, एक ने पाया
भीगती जा रही हैं, ये आँखें मगर
मुस्कुराए तुम्हे, देखते देखते
ऐसी अद्भुत तुम्हारी, छवि है प्रभु
प्राण जाए तुम्हें, देखते देखते
साँवरे श्याम देखो, तो शरमा गई
ये घटाएँ तुम ही, देखते देखते
हे गोविंदा, हे गोपाला
हे मधुसूदन, हे मनमोहन
माखन तुमने, बहुत चुराया
चोरी कर लो, दुख मोरे भगवान
हम लाख तुम्हें, तकते जाएँ
करते जाएँ, सत सत वंदन
जीवन का सच, इतना सा है
हम हैं नैना, तुम हो दर्शन
साँस का धन जो, तुमने विधाता दिया
वो लुटाएँ तुम्हें, देखते देखते
ऐसी अद्भुत तुम्हारी, छवि है प्रभु
प्राण जाए तुम्हें, देखते देखते