Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ek Ladki Ko Dekha - Kumar Sanu
VA
Popularity · Low
+
Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे खिलता गुलाब, जैसे शायर का ख़्वाब
जैसे उजली किरण, जैसे बन में हिरन
जैसे चाँदनी रात, जैसे नर्मी की बात
जैसे मंदिर में हो एक जलता दिया
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे सुबह का रूप, जैसे सर्दी की धूप
जैसे बीना की तान, जैसे रंगों की जान
जैसे बलखाए बेल, जैसे लहरों का खेल
जैसे ख़ुशबू लिए आए ठंडी हवा
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे नाचता मोर, जैसे रेशम की डोर
जैसे परियों का राग, जैसे संदल की आग
जैसे १६ सिंगार, जैसे रस की पुहार
जैसे आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ता नशा
हो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा