Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mera Dil Yeh Pukare Aaja
Song, Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आजा, आजा
मेरा दिल ये पुकारे, आजा
मेरे ग़म के सहारे, आजा
भीगा-भीगा है समाँ
ऐसे में है तू कहाँ?
मेरा दिल ये पुकारे, आजा
मेरे ग़म के सहारे, आजा
भीगा-भीगा है समाँ
ऐसे में है तू कहाँ?
मेरा दिल ये पुकारे, आजा
तू नहीं तो ये रुत, ये हवा, क्या करूँ? क्या करूँ?
तू नहीं तो ये रुत, ये हवा, क्या करूँ?
दूर तुझसे मैं रह के बता क्या करूँ, क्या करूँ?
सूना-सूना है जहाँ
अब जाऊँ मैं कहाँ?
बस इतना मुझे समझा जा
भीगा-भीगा है समाँ
ऐसे में है तू कहाँ?
मेरा दिल ये पुकारे, आजा
आँधियाँ वो चली, आशियाँ लुट गया, लुट गया
आँधियाँ वो चली, आशियाँ लुट गया
प्यार का मुस्कुराता जहाँ लुट गया, लुट गया
एक छोटी सी झलक मेरे मिटने तलक
ओ, चाँद, ओ, चाँद मेरे, दिखला जा
भीगा-भीगा है समाँ
ऐसे में है तू कहाँ?
मेरा दिल ये पुकारे, आजा