Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jo Wada Kiya
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
Mukesh भैया, आपने मुझसे वादा किया था
कि दो महीने बाद program के लिए
हम फिर America आएँगे
किया था ना आपने ये वादा?
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके ज़माना चाहे, रोके ख़ुदाई, तुमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके ज़माना चाहे, रोके ख़ुदाई, तुमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा, निभाना पड़ेगा
तरसती निगाहों ने आवाज़ दी है
मोहब्बत की राहों ने आवाज़ दी है
जान-ए-हया, जान-ए-अदा
छोड़ो तरसाना, तुमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा, निभाना पड़ेगा
हम अपनी वफ़ा पे ना इल्ज़ाम लेंगे
तुम्हें दिल दिया है, तुम्हें जाँ भी देंगे
जब इश्क़ का सौदा किया
फिर क्या घबराना, हमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा, निभाना पड़ेगा
चमकते हैं जब तक ये चाँद और तारे
ना टूटेंगे अब अहद-ओ-पैमाँ हमारे
एक-दूसरा जब दे सदा
होके दीवाना, हमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके ज़माना चाहे, रोके ख़ुदाई, हमको आना पड़ेगा
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा, निभाना पड़ेगा