Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chupke Chupke
Alka Yagnik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
चुपके-चुपके, सब से छुपके मन हार गई अपना
दीवानी हुई है तू जिसकी, कैसा है तेरा सजना?
दीदी, चेहरा है कैसा? बोलो, चंदा के जैसा?
पकड़ी ही गई तेरी चोरी, मुश्किल है तेरा बचना
तूने प्यार किया, दिल किसको दिया? कैसा है तेरा सजना?
बहना, लगता है कैसा? बोलो, फूलों के जैसा?
थी कामदेव जैसी उसकी वो नज़र तिरछी
ले गया उड़ा के वो इन होंठों की सुर्ख़ी
लिपटी जो मेरे तन से प्रीतम की गरम साँसें
ना जाने शरम से क्यूँ मेरी झुक गईं ये आँखें
ना जाने शरम से क्यूँ मेरी झुक गईं ये आँखें
बिल्कुल है सही, होता है यही, धीरज तू ज़रा रखना
तूने प्यार किया, दिल किसको दिया? कैसा है तेरा सजना?
दीदी, चेहरा है कैसा? बोलो, चंदा के जैसा?
मैं कैसे कहूँ तुझसे, क्या जाने हुआ मुझको
जब पहली दफ़ा उसने धीरे से छुआ मुझको
नस-नस को मेरी उसने तारों की तरह छेड़ा
सुर प्यार के जब जागे तब उसने मुझे छोड़ा
सुर प्यार के जब जागे तब उसने मुझे छोड़ा
हैरान हूँ मैं, बेचैन है तू, ये सच है या सपना?