Ye Mausam Rangeen Ye Sama
Mukesh & Suman Kalyanpur
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
ये मौसम, रंगीन समाँ
ठहर ज़रा, ओ, जान-ए-जाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार है
तो फिर कैसा शर्माना?
ये मौसम, रंगीन समाँ
ठहर ज़रा, ओ, जान-ए-जाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार है
तो फिर कैसा शर्माना?
रुक तो मैं जाऊँ, जान-ए-जाँ
मुझको है इनकार कहाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार, सनम
ना बन जाए अफ़साना
ये चाँद, ये सितारे
कहते हैं मिल के सारे, आजा, प्यार करें
ये चंदा बैरी देखे
ऐसे में बोलो कैसे इक़रार करें?
दिल में है कुछ, कुछ कहे ज़ुबाँ
प्यार यही है, जान-ए-जाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार है
तो फिर कैसा शर्माना?
ये प्यार की लंबी राहें
बाँहों में डाले बाँहें कहीं दूर चलें
बैठे हैं घेरा डाले
ये ज़ालिम दुनिया वाले हमें देख जलें
जलता है तो जले जहाँ
ठहर ज़रा, ओ, जान-ए-जाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार है
तो फिर कैसा शर्माना?
रुक तो मैं जाऊँ, जान-ए-जाँ
मुझको है इनकार कहाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार, सनम
ना बन जाए अफ़साना
ये मौसम, रंगीन समाँ
ठहर ज़रा, ओ, जान-ए-जाँ
तेरा-मेरा, मेरा-तेरा प्यार है
तो फिर कैसा शर्माना?