Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Hindu Banega Na Musalmaan Banega
Dhool Ka Phool
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
अच्छा है अभी तक तेरा कुछ नाम नहीं है
तुझको किसी मज़हब से कोई काम नहीं है
अच्छा है अभी तक तेरा कुछ नाम नहीं है
तुझको किसी मज़हब से कोई काम नहीं है
जिस इल्म ने इंसानों को तक़सीम किया है
उस इल्म का तुझ पर कोई इल्ज़ाम नहीं है
तू बदले हुए वक़्त की पहचान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
मालिक ने हर इंसान को इन्सान बनाया
हमने उसे हिंदू या मुसलमना बनाया
मालिक ने हर इंसान को इन्सान बनाया
हमने उसे हिंदू या मुसलमना बनाया
कुदरत ने तो बख़्शी थी हमें एक ही धरती
हमने कहीं भारत कहीं ईरान बनाया
जो तोड़ दे हर बंध, वो तूफ़ान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
नफरत जो सिखाए वो धर्म तेरा नहीं है
इन्सां को जो रौंदे वो कदम तेरा नहीं है '
नफरत जो सिखाए वो धर्म तेरा नहीं है
इन्सां को जो रौंदे वो कदम तेरा नहीं है '
कुरआन न हो जिसमें वो मंदिर नहीं तेरा
गीता न हो जिसमें वो हरम तेरा नहीं है
तू अम्न का और सुलह का अरमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
ये दीन के ताजिर ये वतन बेचनेवाले, वतन बेचनेवाले
ये दीन के ताजिर ये वतन बेचनेवाले
इंसानों की लाशों के कफ़न बेचनेवाले, कफ़न बेचनेवाले
इंसानों की लाशों के कफ़न बेचनेवाले
ये महलों में बैठे हुए क़ातिल ये लूटेरे
काँटों के एवज़ रूह-ए-चमन बेचनेवाले
काँटों के एवज़ रूह-ए-चमन बेचनेवाले
तू इनके लिए मौत का ऐलान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा
तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा