Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Babuji Bhole Bhaale
Amit Trivedi
,
Sunidhi Chauhan
,
Kausar Munir
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया फ़रेबी है जी
तू भी ज़रा टेढ़ा हो ले, दुनिया जलेबी है जी
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया फ़रेबी है जी
राजा, ज़रा गोल घूम जा
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया ये गोला है जी
तू भी ज़रा bat घुमा ले, बस ये ही मौक़ा है जी
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया ये गोला है जी
आजा, लगा ले चौका, आजा
चमकीली खिड़कियों से तुझको बुलाते हैं
जो shutter नीचे गिरा के ख़ुद भाग जाएँगे वो
हाए, चमकीली खिड़कियों से तुझको बुलाते हैं
जो shutter नीचे गिरा के ख़ुद भाग जाएँगे वो
भटकीली तितलियों से तुझको बहकाते हैं जो
बत्ती तेरी बुझा के ख़ुद जाग जाएँगे वो
बाबुजी भोले-भाले, बम का धमाका बंबई
तू भी जला ले तिली, बन जा पलीता है, भाई
बाबुजी भोले-भाले, बम का धमाका बंबई
राजा, बंबइया तू बन जा
दिल को समझा ले ज़रा, धक-धक करना मना है
प्यार का कलमा पढ़ना, प्यारे, सुन ले, गुनाह है
दिल को समझा ले ज़रा, धक-धक करना मना है
प्यार का कलमा पढ़ना, प्यारे, सुन ले, गुनाह है
मन को मना ले ज़रा, गुमसुम रहना मना है
ग़म में भी मार ठहाका, रोना-धोना मना है
बाबुजी-बाबुजी, दुनिया ये फ़ानी है जी
तू भी ज़रा मौज मना ले, whiskey जापानी है जी
बाबुजी-बाबुजी, दुनिया ये फ़ानी है जी
ले-ले जवानी का मज़ा
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया फ़रेबी है जी
तू भी ज़रा टेढ़ा हो ले, दुनिया जलेबी है जी
बाबुजी भोले-भाले, दुनिया फ़रेबी है जी
राजा, ज़रा गोल घूम जा
राजा, ज़रा गोल घूम जा
राजा, ज़रा गोल घूम जा