Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chalo Re Doli Uthao Kahaar
Jaani Dushman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हो, चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
हो, चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
पी की नगरी ले जाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
जिन नैनों की तू है ज्योती
उन नैनों से बरसें मोती
दावा नहीं है, कोई ज़ोर नहीं है
बेटी सदा ही पराई होती
जल्दी नैहर से ले जाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
छाई है देखो हरियाली
आई है रुत ख़ुशियों वाली
हर आशा परवान चढ़ी
दिन है दशहरा, रात दीवाली
गले डाल बाँहों का हार, कहार
पिया मिलन की रुत आई
चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
तन मयके, मन तेरी नगरिया
उड़ जाऊँ मैं बनके बदरिया
चाँद नगर को चली चकोरी
प्यासी हूँ मिलन की, साँवरिया
मेरे सपने सजाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
सूनी पड़ी भैया की हवेली
व्याकुल बहना रह गई अकेली
जिन संग नाची, जिन संग खेली
छूट गई वो सखी-सहेली
अब ना देरी लगाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
चलो रे, डोली उठाओ, कहार
पिया मिलन की रुत आई
पिया मिलन की रुत आई
पिया मिलन की रुत आई