Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Yahin Hai
Resmi Sateesh
,
Justin Prabhakaran
,
Raj Shekhar
,
Madhushree
,
Abhay Jodhpurkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तू यहीं है, आँखों के कोने में
जगने-सोने में, यहीं है तू
तू यहीं है, हर पल रुसाने
मुझको मनाने, यहीं है तू
ये दूरी है दिल का वहम
संग मेरे है तू हर दम, दम, दम
तू यहीं है, होने, ना होने में
खुद को खोने में, यहीं है तू
हमें सुबह से इसका इंतज़ार है
कि जल्दी-जल्दी शाम हो
कि पूरे दिन के क़िस्से हम बताएँगे
तसल्लियों से रात को
जुगनूँ-जुगनूँ बन के साथ-साथ जागें
जादू-जादू, सब ये जादुई सा लागे
टिमटिमा के देखो हँस रहा वो तारा
क्या सुना लतीफ़ा उसने फिर हमारा?
जहाँ मिलते हैं रात और दिन
वहीं चुपके से मिल लेंगे हम, हम, हम
तू यहीं है, आँखों के कोने में
जगने-सोने में, यहीं है तू
तू यहीं है, होने, ना होने में
खुद को खोने में, यहीं है तू
ये दूरी है दिल का वहम
संग मेरे है तू हर दम, दम, दम