Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Khuda-E-Bartar Teri Zameen Par
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ख़ुदा-ए-बरतर तेरी ज़मीं पर
ज़मीं की ख़ातिर ये जंग क्यूँ है?
हर एक फ़त्ह-ओ-ज़फ़र के दामन पे
ख़ून-ए-इंसाँ का रंग क्यूँ है?
ख़ुदा-ए-बरतर...
ज़मीं भी तेरी है, हम भी तेरे
ये मिलकियत का सवाल क्या है?
ये क़त्ल-ओ-ख़ूँ का रिवाज़ क्यूँ है?
ये रस्म-ए-जंग-ओ-जदाल क्या है?
जिन्हे तलब है जहान भर की
उन्हीं का दिल इतना तंग क्यूँ है?
ख़ुदा-ए-बरतर...
ग़रीब माँओ, शरीफ़ बहनो को
अम्न-ओ-इज़्ज़त की ज़िंदगी दे
जिन्हें अताकी है तू ने ताक़त
उन्हें हिदायत की रोशनी दे
सरों में किब्र-ओ-ग़ुरूर क्यूँ है?
दिलों के शीशे पे ज़ंग क्यूँ है?
ख़ुदा-ए-बरतर...
क़ज़ा के रस्ते पे जानेवालो
को बच के आने की राह देना
दिलों के गुलशन उजड़ ना जाएँ
मोहब्बतों को पनाह देना
जहाँ में जश्न-ए-वफ़ा के बदले
ये जश्न-ए-तीर-ओ-तफ़ंग क्यूँ है?
ख़ुदा-ए-बरतर तेरी ज़मीं पर
ज़मीं की ख़ातिर ये जंग क्यूँ है?
हर एक फ़त्ह-ओ-ज़फ़र के दामन पे
ख़ून-ए-इंसाँ का रंग क्यूँ है?
ख़ुदा-ए-बरतर...