Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Pyaara Sa Gaon
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हम्म हम्म हम्म हम्म
आ आ आ आ आ
दूर कहीं एक आम की बगिया
दूर कहीं एक आम की बगिया
बगिया में है ठंडी छाव
छाओं में एक कच्चा रास्ता
रस्ते में प्यारा सा गाँव
गाँव में एक छोटा सा घर
घर में एक उजला सा आँगन
आँगन में चन्दन का पलना
पलने में चन्दा सा मुन्ना
मुन्ने की आँखों में निंदिया
दूर कहीं एक आम की बगिया
बगिया में है ठंडी छाव
छाओं में एक कच्चा रास्ता
रस्ते में प्यारा सा गाँव
नीले नीले आसमान में
तारों का है एक नगर
जगमग जगमग एक तारे पर
एक शहज़ादी का है घर
चुपके चुपके रात को उठके
ध्यान से देखे कोई अगर
झिलमिल झिलमिल है तारें में
उस शहज़ादी के ज़ेवर
शहज़ादी इठलाये
शहज़ादी यह गाये
दूर कहीं एक आम की बगिया
आधी रात जब हो जाती है
जब दुनिया सो जाती है
तारों से शहज़ादी उतरके
मुन्ने के घर आती है
मीठे मीठे सारे सपने
अपने साथ वोह लाती है
सोते मुन्ने की पलकों पे
यह सपने वोह सजाती है
सिरहाने वोह आये
हौले से वोह गाये
दूर कहीं एक आम की बगिया