Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aakhir Kyun Unplugged
Anant
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आवाज़ों पर थीं ज़ंजीरें
ख़्वाबों की काली ताबीरें
सायों पर भी डर का पहरा
दर्द ख़लाओं से भी गहरा
चीखों की बढ़ती आबादी
बहरी हो गई सारी वादी
रोशन-रोशन सारी रूहें
रोशन-रोशन सारी रूहें
अंधेरों की हो गई आदी
ज़ख़्मों से ही यारी थी जब
मौत ही सबसे प्यारी थी जब
तब जीने की हसरत जागी
मरने की तैयारी थी जब
तब जीने की हसरत जागी
मरने की तैयारी थी जब
उम्मीदों का दरिया गहरा
अहसासों में ऐसा ठहरा
हरियाली की
हरियाली की आहट सुनके
जैसे रो पड़ता है सहरा
अंधेरों के धागे तोड़े
अंधेरों के धागे तोड़े
तन पे लिपटे
तन पे लिपटे साये छोड़े
रोशन हो गईं
रोशन हो गईं रूहें फिर से
आतिश में तन सारे छोड़े