Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tum Bewafa Ho
Shabbir Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मुझे मेरी वफ़ाओं का
ये क्या बदला दिया तूने
तेरी औक़ात क्या है
आज ये समझा दिया तूने
तुम बेवफ़ा हो, किस मोड़ पे ला के
मेरा प्यार-भरा दिल तोड़ दिया
कभी तुम यहाँ तो हमारे थे
तुम्हें हम तो जान से प्यारे थे
फिर क्यूँ यहाँ दौलत के लिए
तूने दिल के सपने बेच दिए?
तुम बेवफ़ा हो, किस मोड़ पे ला के
मेरा प्यार-भरा दिल तोड़ दिया
लोगों ने कितना समझाया
पत्थर पे फूल नहीं खिलते
रंगीन रूप की गलियों में
दिल के हमसफ़र नहीं मिलते
वो बात समझ में अब आई
जब दिल ने ये ठोकर खाई
दीवाना बना के
कहाँ प्यार का दामन तूने छोड़ दिया
तुम बेवफ़ा हो, किस मोड़ पे ला के
मेरा प्यार-भरा दिल तोड़ दिया
ऐसा भी वक़्त कभी आए
तुझ पर भी तीर ये चल जाए
जिस आग में मुझ को फूँक दिया
उस आग में तू भी जल जाए
तुझ पर भी क़यामत ये टूटे
तुझ को भी क़िस्मत यूँ लूटे
मेरी दुनिया जला के
क्यूँ मुँह मुझ से तूने मोड़ लिया?
तुम बेवफ़ा हो, तुम बेवफ़ा हो