Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
nayee nazar
Utsavi Jha
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
नई नज़र से मुझको देखो
तुम्हारे हैं मेरे नज़ारे, चुन लो
नए इरादों को समझ लो
तुम्हारे हैं मेरे फ़साने, सुन लो
यहीं हूँ मैं, यहीं पे तुम हो
खुली नज़र के मेरे सपने, बुन लो
ये ताज़गी में आओ गुम हों
यहीं-कहीं छुपा है जादू, ढूँढो
शाम मदहोश है, दिल भी कमज़ोर है
हवाएँ गाएँ, मगर हम क्यूँ ख़ामोश हैं?
देख लो, दिल हमारा बदलने वाला है
देख लो, जो ना है वो आने वाला है
Mmm, देख लो, दिल हमारा बदलने वाला है
देख लो, जो ना है वो आने वाला है
जान लो मुझे, मैं जान लूँ तुम्हें
चाहतों की कश्तियों में दूर चल पड़ें
हाँ, जान लो मुझे, मैं जान लूँ तुम्हें
चाहतों की कश्तियों में दूर चल पड़ें
आओ ना, आओ ना
खुले तराने ये सितारे
खुली घटाएँ सिमटी जाएँ
हम जुगनुओं से टिमटिमाएँ
कहा नहीं जो, कहते जाएँ
बहके यूँ ना रहो
बहके यूँ ना रहो
देख लो, दिल हमारा बदलने वाला है
देख लो, जो ना है वो आने वाला है
हाँ, देख लो, दिल हमारा बदलने वाला है
देख लो, जो ना है वो आने वाला है