Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Naino Ki Aarziyaan
Chinmayi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
नैनों की अर्ज़ियाँ लब पे रुक गईं
यादें तेरी दुआ बन गईं
तूने जो छू लिया एहसास खुशमई
साँसें मेरी रज़ा बन गईं
हो, ख़्वाब तेरे अब नवाज़ें पलकें
रंग तेरे संग बिताए पल के
घुल गए हैं हर अदा में, शर्माऊँ
हो, तेरे लिए ही जज़्बात दिल के
ठहरे हैं यूँ अल्फ़ाज़ बन के
इस ज़ुबाँ पे क्यूँ ना जाने कह पाऊँ
काश तू धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
हो, काश तू धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
दरगाह से तेरे काँधे, सजदे में सर झुकाऊँ
संग तेरे डोर बाँधे नींदों में ख़ुद को पाऊँ
दरगाह से तेरे काँधे, सजदे में सर झुकाऊँ
संग तेरे डोर बाँधे नींदों में ख़ुद को पाऊँ
(चैना), है ऐसा कभी मिला था ना
(रैना), मैं जागी, सोया दिन
(है ना), इश्क़ ही तो है ये, बोलो ना
गेसुओं से अब हवाएँ उलझें
उँगलियों से छू लिया तो सुलझें
तेरी नज़र लगे तो मैं सँवर जाऊँ
हाँ, रख लिए हैं मैंने लफ़्ज़ चुन के
शायराना कुछ ढंग से बुन के
कहते-कहते हर दफ़ा मैं रह जाऊँ
हाँ, काश तू धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
नैनों की अर्ज़ियाँ तुझ तक पहुँच गईं
हर नज़र अब सदा बन गई
तूने जो कह दिया, कहना मुझे वही
धड़कनें दास्ताँ बन गईं
आ मेरी धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
हो, आ मेरी धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
आ मेरी धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना
हाँ, आ मेरी धड़कन पढ़ ले, दिल तेरे सीने में भर ले मेरा
इश्क़ ना ख़ुद से कर ले तो फिर कहना