Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Likhe Jo Khat Tujhe - Lofi
Sachin Gupta, Sanam
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे...
कोई नग़्मा कहीं गूँजा
कहा दिल ने, ये तू आई
कहीं चटकी कली कोई
मैं ये समझा, तू शरमाई
कोई ख़ुशबू कहीं बिखरी
लगा, ये ज़ुल्फ़ लहराई
लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे...
फ़िज़ा रंगीं, अदा रंगीं
ये इठलाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तन्हाई
ये तरसाकर चले जाना
बना देगा नहीं किसको
जवाँ जादू ये दीवाना?
लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए
जो रात आई तो सितारे बन गए
लिखे जो ख़त तुझे...