Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chandan Sa Badan Chanchal Chitwan - Male Vocals
Mukesh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
चंदन सा बदन, चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
चंदन सा बदन, चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष ना देना, जग वालों
मुझे दोष ना देना, जग वालों
हो जाऊँ अगर मैं दीवाना
चंदन सा बदन, चंचल चितवन
ये काम कमान भवें तेरी
पलकों के किनारे कजरा रे
ये काम कमान भवें तेरी
पलकों के किनारे कजरा रे
माथे पर सिंदूरी सूरज
होंठों पे दहकते अंगारे
साया भी जो तेरा पड़ जाए
साया भी जो तेरा पड़ जाए
आबाद हो दिल का वीराना
चंदन सा बदन, चंचल चितवन
तन भी सुंदर, मन भी सुंदर
तू सुंदरता की मूरत है
तन भी सुंदर, मन भी सुंदर
तू सुंदरता की मूरत है
किसी और को शायद कम होगी
मुझे तेरी बहुत ज़रूरत है
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ
तू और ना मुझको तरसाना
चंदन सा बदन, चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष ना देना, जग वालों
मुझे दोष ना देना, जग वालों
हो जाऊँ अगर मैं दीवाना
चंदन सा बदन, चंचल चितवन