Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Teri Rab Ne Bana Di Jodi
Shailendra Singh
,
Mohammed Rafi
,
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने...
तेरी रब ने बना दी जोड़ी
तू हाँ कर या ना कर यारा
हो यारा ये बोले जोगी का इकतारा हो
हो तेरी रब ने बना दी जोड़ी
तू हाँ कर या ना कर यारा
हो यारा ये बोले जोगी का इकतारा हो
क्या बोले तेरा इकतारा क्या बोले
हो क्या बोले तेरा इकतारा
मुझे क्या लेना है जोगी
हो जोगी मेरी शादी मर्ज़ी से होगी हो
क्या करने हैं घोड़े-हाथी, क्या करने हैं बाराती
नैनों की इस डोली में, चल मुझे बिठा ले साकी
के ऐसी लड़की कहाँ मिलती है, गुड़िया की तरह हिलती है
दिन-रात तड़पते हैं भँवरे, तब एक कली खिलती है
जाओ मुझे जाने दो, हट जाओ
ओ हट जाओ मुझे जाने दो, ना खनकाओ खन-खन कँगना
ओ कँगना मुझे नहीं बनना तेरा सजना हो
पहले क्यूँ आँख लड़ाई, गोरी की नींद चुराई
पहले क्यूँ आँख लड़ाई, गोरी की नींद चुराई
कर के बदनाम किसी को बनता है अब हरजाई
इस जट यमले से डरना, अब तू इन्कार न करना
चुप कर के बन जा दूल्हा, ये लाठी देख ले वरना
मत बाँधो ज़बरदस्ती से, मत बाँधो
ओ मत बाँधो ज़बरदस्ती से मेरे सर सेहरे की लड़ियाँ
ओ लड़ियाँ तुम्हें लग जायेंगी हथकड़ियाँ हो
सच बोले दुनिया सारी, ये इश्क़ बुरी बीमारी
तूने मेरा दिल तोड़ा मर जाऊँ मार कटारी
चल छोड़ इसे दीवानी, मत कर बरबाद जवानी
लाखों हैं इसके जैसे, लाखों में एक तू रानी
सौं रब दी मैं मर जावाँ, सौं रब दी
हो सौं रब दी मैं मर जावाँ, लड़ाई थी ये तो झूठी
ओ झूठी पहन ले प्यार की ये अँगूठी हो
तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने...
ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने...
ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने...