Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chhotisi Yeh Duniya Pechaane Raaste
Rangoli
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया...
हम तो ये समझेंगे, हमने एक पत्थर को पूजा
लेकिन तुमको अपने जैसा नहीं मिलेगा दूजा
...नहीं मिलेगा दूजा
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया...
सीखा नहीं हमारे दिल ने प्यार में धीरज खोना
आग में जल के भी जो निखरे, है वही सच्चा सोना
...है वही सच्चा सोना
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया...
दिल की दौलत मत ठुकराओ, देखो, पछताओगे
आज चले जाते हो जैसे, लौट के भी आओगे
...लौट के भी आओगे
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे, कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ये दुनिया...