Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mausam Hai Ashiqana
Ghulam Mohammed
,
Naushad
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मौसम है आशिक़ाना
ऐ दिल कहीं से उनको ऐसे में ढूंढ लाना
मौसम है आशिक़ाना
ऐ दिल कहीं से उनको ऐसे में ढूंढ लाना
मौसम है आशिक़ाना
कहना के रुत जवां है, और हम तरस रहे हैं
काली घटा के साये, बिरहन को डस रहे हैं
डर है न मार डाले, सावन का क्या ठिकाना
मौसम है आशिक़ाना
सूरज कहीं भी जाये, तुम पर ना धूप आये
तुमको पुकारते हैं, इन गेसूओं के साये
आ जाओ मैं बना दूँ, पलकों का शामियाना
मौसम है आशिक़ाना
फिरते हैं हम अकेले, बाहों में कोई ले ले
आखिर कोई कहाँ तक तनहाईयों से खेले
दिन हो गये हैं ज़ालिम, राते हैं क़ातिलाना
मौसम है आशिक़ाना
ये रात ये खामोशी, ये ख्व़ाब से नज़ारें
जुगनू हैं या जमीं पर उतरे हुए हैं तारें
बेख़ाब मेरी आँखे, मदहोश है ज़माना
मौसम है आशिक़ाना, ऐ दिल कहीं से उनको ऐसे में ढूंढ लाना
मौसम है आशिक़ाना