Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ye Dil Ki Lagi Kam Kya Hogi
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये दिल की लगी कम क्या होगी?
ये इश्क़ भला कम क्या होगा?
जब रात है ऐसी मतवाली
जब रात है ऐसी मतवाली
फिर सुबह का आलम क्या होगा?
फिर सुबह का आलम क्या होगा?
नग़्मों से बरसती है मस्ती
छलके हैं ख़ुशी के पैमाने
(छलके हैं ख़ुशी के पैमाने)
आज ऐसी बहारें आई हैं
कल जिनके बनेंगे अफ़साने
(कल जिनके बनेंगे अफ़साने)
अब इसे ज़्यादा और हसीं
ये प्यार का मौसम क्या होगा?
अब इसे ज़्यादा और हसीं
ये प्यार का मौसम क्या होगा?
(जब रात है ऐसी मतवाली)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)
ये आज का रंग और ये महफ़िल
दिल भी है, यहाँ दिलदार भी है
(दिल भी है, यहाँ दिलदार भी है)
आँखों में क़यामत के जल्वे
सीने में तड़पता प्यार भी है
(सीने में तड़पता प्यार भी है)
इस रंग में कोई जी ले अगर
मरने का उसे ग़म क्या होगा?
इस रंग में कोई जी ले अगर
मरने का उसे ग़म क्या होगा?
(जब रात है ऐसी मतवाली)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)
हालत है अजब दीवानों की
अब ख़ैर नहीं परवानों की
(अब ख़ैर नहीं परवानों की)
अंजाम-ए-मोहब्बत क्या कहिए
लय बढ़ने लगी अरमानों की
(लय बढ़ने लगी अरमानों की)
ऐसे में जो पायल टूट गई
फिर, ऐ मेरे हमदम, क्या होगा?
ऐसे में जो पायल टूट गई
फिर, ऐ मेरे हमदम, क्या होगा?
(जब रात है ऐसी मतवाली)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)
(फिर सुबह का आलम क्या होगा?)