Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dil Lagane Ki Saza
Kumar Sanu • Alka Yagnik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दिल लगाने की सज़ा तो ना दोगे तुम
मुझको चाहत में दग़ा तो ना दोगे तुम
मैं तेरा हो चुका हूँ, तू मेरी हो चुकी है
तू मेरी नज़रों में दीवानी खो चुकी है
हे, कर ले मेरा यक़ीं
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना
दिल लगाने की सज़ा तो ना दोगे तुम
मुझको चाहत में दग़ा तो ना दोगे तुम
मुझे है तेरी आरज़ू
मुझे है तेरी जुस्तजू
मुझे है तुमसे प्यार
"यूँ करके मुझसे आशिक़ी
बदल ना जाना तुम कभी"
क़सम दो मुझको यार
यूँ हँसा के फिर रुला तो ना दोगे तुम
दिल लगाने की सज़ा तो ना दोगे तुम
मैं तेरा हो चुका हूँ, तू मेरी हो चुकी है
तू मेरी नज़रों में दीवानी खो चुकी है
हे, कर ले मेरा यक़ीं
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना
हैं दिल में तेरी धड़कनें
लबों पे तेरा नाम है
तू मेरी प्यास है
तेरे दामन से छूट के
बिखर ना जाऊँ टूट के
तू मेरी आस है
मेरी दुनिया को मिटा तो ना दोगे तुम
दिल लगाने की सज़ा तो ना दोगे तुम
मैं तेरा हो चुका हूँ, तू मेरी हो चुकी है
तू मेरी नज़रों में दीवानी खो चुकी है
हे, कर ले मेरा यक़ीं
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना
दीवाना, मैं दीवाना, मैं तेरा हूँ दीवाना