Allah Jane Kya Hoga Aage
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
इब्तदा-ए-इश्क़ में हम सारी रात जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे, ओ, मौला, जाने क्या होगा आगे
दिल में तेरी उलफ़त के बँधने लगे धागे

इब्तदा-ए-इश्क़ में हम...
क्या कहूँ, कुछ कहा नहीं जाए, बिन कहे भी रहा नहीं जाए

रात-भर करवट मैं बदलूँ
दर्द दिल का सहा नहीं जाए
नींद मेरी आँखों से दूर-दूर भागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे, ओ, मौला, जाने क्या होगा आगे
दिल में तेरी उलफ़त के बँधने लगे धागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे, ओ, मौला, जाने क्या होगा आगे
इब्तदा-ए-इश्क़ में हम...
दिल में जागी प्रीत की ज्वाला, जब से मैंने होश सँभाला

मैं हूँ तेरे प्यार की सीमा
तू मेरा राही मतवाला
मेरे मन की बीना में तेरे राग जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे, ओ, मौला, जाने क्या होगा आगे
इब्तदा-ए-इश्क़ में हम सारी रात जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे, ओ, मौला, जाने क्या होगा आगे
इब्तदा-ए-इश्क़ में हम...
तूने जब-जब आँख मिलाई, दिल से एक आवाज़ ये आई

चल के अब तारों में रहेंगे
प्यार के हम दो सौदाई
मुझको तेरी सूरत भी चाँद-रात लागे