Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Phir Ajnabi
Amitabh Bhattacharya
Popularity · Low
+
Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ਵੇ ਰੱਬਾ
देखा समझ के तुझको पराया
देखा समझ के तुझको पराया
दिल है कि फिर से तुझी पर आया
तुझी पर आया
फिर अजनबी, फिर अजनबी
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
जैसे मिले ही ना कभी
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
इक बार पहली दफ़ा, चल, फिर मिलें
पर मुख़्तलिफ़ हों ज़रा अब सिलसिले
इस मर्तबा दो दिलों के प्यार के
इक जैसे हों रास्ते और मंज़िलें
और मंज़िलें
फिर अजनबी, फिर अजनबी
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
रंजिश ख़तम होगी तभी
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
फिर अजनबी
ਵੇ ਰੱਬਾ
अब के हम कम-से-कम ये इरादा करें
जो निभा पाएँ हम, उतना वादा करें
कुछ गिले ही ना हों, ये तो मुमकिन नहीं
पर गिले कम करें, प्यार ज़्यादा करें
नाराज़गी में कभी कर भी लिए
ख़ुदग़र्ज़ ना हों मगर वो फ़ैसले
वो फ़ैसले
दिल तोड़ के सीखा यही
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
फिर अजनबी, फिर अजनबी
इक बार बनकर देखें फिर अजनबी
फिर अजनबी
ਵੇ ਰੱਬਾ
देखा समझ के तुझको पराया
देखा समझ के तुझको पराया
दिल है कि फिर से तुझी पर आया
तुझी पर आया