Skip to content

Chhoo Lene Do Nazuk Honthon Ko

Mohd Rafi
Popularity · Low

YouTube

Searching YouTube...

Lyrics

छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं है, जाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं है, जाम है ये क़ुदरत ने जो हम को बख़्शा है वो सब से हसीं इनाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को... शरमा के ना यूँ ही खो देना रंगीन जवानी की घड़ियाँ शरमा के ना यूँ ही खो देना रंगीन जवानी की घड़ियाँ बेताब धड़कते सीनों का अरमान-भरा पैग़ाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं है, जाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को... अच्छों को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है अच्छों को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है इस मय को मुबारक चीज़ समझ, माना कि बहुत बदनाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं है, जाम है ये क़ुदरत ने जो हम को बख़्शा है वो सब से हसीं इनाम है ये छू लेने दो नाज़ुक होंठों को...