Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dil E Betaab Ko Seene Se Lagana
Mohammed Rafi
,
Suman Kalyanpur
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दिल-ए-बेताब को सीने से लगाना होगा
आज परदा है तो कल सामने आना होगा
आपको प्यार का दस्तूर निभाना होगा
दिल झुकाया है तो सर को भी झुकाना होगा
दिल-ए-बेताब को सीने से लगाना होगा
अपनी सूरत को तू, ऐ जान-ए-वफ़ा, यूँ ना छुपा
गर्मी-ए-हुस्न से जल जाए ना आँचल तेरा
लग गई आग तो मुझको ही बुझाना होगा
दिल झुकाया है तो सर को भी झुकाना होगा
दिल-ए-बेताब को सीने से लगाना होगा
आज आलम है जो दिल का वो बताए ना बने
पास आए ना बने, दूर भी जाए ना बने
मैं हूँ मदहोश, मुझे होश में लाना होगा
आज परदा है तो कल सामने आना होगा
आपको प्यार का दस्तूर निभाना होगा
आप तो इतने क़रीब आ गए, अल्लाह तौबा
क्या करें, आपसे टकरा गए, तौबा-तौबा
इश्क़ इन बातों से रुस्वा-ए-ज़माना होगा
दिल-ए-बेताब को सीने से लगाना होगा