Skip to content

Meri Yaad Me Tum Na Aansu Bahana

Popularity · Low

YouTube

Searching YouTube...

Lyrics

मेरी याद में तुम ना आँसू बहाना ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना समझना कि था एक सपना सुहाना वो गुज़रा ज़माना, मुझे भूल जाना मेरी याद में... जुदा मेरी मंज़िल, जुदा तेरी राहें जुदा मेरी मंज़िल, जुदा तेरी राहें मिलेंगी ना अब तेरी-मेरी निगाहें मुझे तेरी दुनिया से है दूर जाना ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना मेरी याद में... ये रो-रो के कहता है टूटा हुआ दिल ये रो-रो के कहता है टूटा हुआ दिल "नहीं हूँ मैं तेरी मोहब्बत के क़ाबिल" मेरा नाम तक अपने लब पे ना लाना ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना मेरी याद में तुम ना आँसू बहाना ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना समझना कि था एक सपना सुहाना वो गुज़रा ज़माना, मुझे भूल जाना मेरी याद में...