Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jeevan Kya Hai, Pt. 2
Jagjit Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो आँखों में एक से हँसना, एक से रोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
जो जी चाहे वो मिल जाए, कब ऐसा होता है?
हर जीवन, जीवन जीने का समझौता होता है
अब तक जो होता आया है, वो ही होना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो आँखों में एक से हँसना, एक से रोना है
रात अँधेरी, भोर सुनहरी, यही ज़माना है
हर चादर में सुख का ताना, दुख का बाना है
आती साँस को पाना, जाती साँस को खोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो आँखों में एक से हँसना, एक से रोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो चेहरों से जीना भी कैसी मज़बूरी है
जितना जो नज़दीक है, उससे उतनी दूरी है
फूलों के सपने लेकर, काँटों पर सोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो आँखों में एक से हँसना, एक से रोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दूर पहाड़ी के पीछे जब सूरज ढलता है
परछाई जैसा कोई साँसों में चलता है
भूली बिसरी यादों को अश्क़ों से धोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है
दो आँखों में एक से हँसना, एक से रोना है
जीवन क्या है? चलता-फिरता एक खिलौना है