Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hum To Chale Pardes (Happy Version) (Hum To Chale Pardes / Soundtrack Version)
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
सारे रिश्ते-नाते तोड़ के
बाबुल का घर पीछे छोड़ के
अपना नसीबा कहीं और जोड़ के
हम तो चले परदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
सारे रिश्ते-नाते तोड़ के
बाबुल का घर पीछे छोड़ के
अपना नसीबा कहीं और जोड़ के
हम तो चले परदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
मैं बुलबुल तेरे महलों की रानी
राज किया और की मनमानी
फिर इक बंधन ऐसा आया
सोने का कोई पिंजरा लाया
क़ैद हुई मैं, जी भर आया
क़ैद हुई मैं, जी भर आया
पिंजरा चला बिदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
सारे रिश्ते-नाते तोड़ के
बाबुल का घर पीछे छोड़ के
अपना नसीबा कहीं और जोड़ के
हम तो चले परदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
मैं गुड़िया, तेरे लाड़ो की पाली
तू तरुवर, मैं तेरी थी डाली
किस रिश्ते ने मुझ को तोड़ा?
आया है हाय कैसा बिछोड़ा?
दिल कच्चा शीशा है तेरा
दिल कच्चा शीशा है तेरा
लग जाए ना ठेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
सारे रिश्ते-नाते तोड़ के
बाबुल का घर पीछे छोड़ के
अपना नसीबा कहीं और जोड़ के
हम तो चले परदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
सात समुंदर दूर चली मैं
अपना सब कुछ भूल चली मैं
ना रोना तू, याद जो आए
मैं रो लूँगी देस पराए
जाने अब कब लौट के आना
जाने अब कब लौट के आना
कब आना संदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस
सारे रिश्ते-नाते तोड़ के
बाबुल का घर पीछे छोड़ के
अपना नसीबा कहीं और जोड़ के
हम तो चले परदेस
बाबुल, हम तो चले परदेस