Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jane Kya Dhoondti Rahti Hai
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जाने क्या ढूँढती रहती हैं ये आँखें मुझमें
राख के ढेर में शोला है ना चिंगारी है
जाने क्या ढूँढती रहती हैं ये आँखें मुझमें
राख के ढेर में शोला है ना चिंगारी है
अब ना वो प्यार, ना उस प्यार की यादें बाक़ी
आग यूँ दिल में लगी कुछ ना रहा, कुछ ना बचा
जिसकी तस्वीर निगाहों में लिए बैठी हो
मैं वो दिलदार नहीं, उसकी हूँ ख़ामोश चिता
जाने क्या ढूँढती रहती हैं ये आँखें मुझमें
राख के ढेर में शोला है ना चिंगारी है
ज़िंदगी हँस के गुज़रती तो बहुत अच्छा था
ख़ैर, हँस के ना सही, रो के गुज़र जाएगी
राख बर्बाद मोहब्बत की बचा रखी है
बार-बार इसको जो छेड़ा तो बिखर जाएगी
जाने क्या ढूँढती रहती हैं ये आँखें मुझमें
राख के ढेर में शोला है ना चिंगारी है
आरज़ू जुर्म वफ़ा, जुर्म तमन्ना है गुनाह
आरज़ू जुर्म वफ़ा, जुर्म तमन्ना है गुनाह
ये वो दुनिया है जहाँ प्यार नहीं हो सकता
कैसे बाज़ार का दस्तूर तुम्हें समझाऊँ?
बिक गया जो वो ख़रीदार नहीं हो सकता
बिक गया जो वो ख़रीदार नहीं हो सकता