Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Husnwale Tera Jawab Nahin
Mohammed Rafi
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
कोई तुझ सा नहीं हज़ारों में
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
तू है ऐसी कली जो गुलशन में
साथ अपने बहार लाई हो
तू है ऐसी किरण जो रात ढले
चाँदनी में नहा के आई हो
ये तेरा नूर, ये तेरे जलवे
जिस तरह चाँद हो सितारों में
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
तेरी आँखों में ऐसी मस्ती है
जैसे छलके हुए हों पैमाने
तेरे होंठों पे वो ख़ामोशी है
जैसे बिखरे हुए हों अफ़साने
तेरी ज़ुल्फ़ों की ऐसी रंगत है
जैसे काली घटा बहारों में
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
तेरी सूरत जो देख ले शाइर
अपने शेरों में ताज़गी भर ले
एक मुसव्विर जो तुझको पा जाए
अपने ख़्वाबों में ज़िंदगी भर ले
नग़्मा-गर ढूँढ ले अगर तुझको
दर्द भर ले वो दिल के तारों में
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं
कोई तुझ सा नहीं हज़ारों में
हुस्न वाले, तेरा जवाब नहीं