Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Bambai Shahar Ka Bada Naam Hai
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
त-र-र-रम-पम, त-र-र-रम-पम
ला-ला-ला, ला-ला
त-र-र-रम-पम, त-र-र-रम-पम
आ-हा-हा, हा-हा
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है
अँधों को सूझे यहाँ दूर की
आँख वालों को मिलता नहीं रास्ता
सुनता नहीं कोई मजबूर की
किसी को किसी से नहीं वास्ता
झूठा गुलफ़ाम है, सच्चा बदनाम है
झूठा गुलफ़ाम है, सच्चा बदनाम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है
आलू को बोले "बटाटा" यहाँ
नमस्ते को कहते हैं "tata" यहाँ
अमरूद, पेरू और अंडा है बैदा
यहाँ पर हुए हैं नये नाम पैदा
ये जिसको बुलाएँ, करें, "छी-छी-छी"
तहज़ीब का नाम बदनाम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है
बिजली से चलती यहाँ गाड़ियाँ
ट्रामों, बसों का अजब सा है खेल
जो क़िस्मत से इनमें जगह मिल भी जाए
तो धक्के पे धक्का, निकल जाए तेल
बड़ी भीड़ है, बड़ा शोर है
मगर, car वालों को आराम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है
ये Worli का नाका, ये Dadar का circle
यहाँ का दिखाएँ तुमे एक लटका
जवानों की टोली, हसीनों की हलचल
यहाँ जो भी आया, वो मंज़िल से भटका
जो नादान है, वो हैरान है
जो होशियार है, वो नाकाम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है
जहाँ देखता हूँ, जिधर देखता हूँ
मैं लड़की को लड़का बना देखता हूँ
ऐ मेरे भगवन, ये क्या देखता हूँ
ज़माने की उल्टी अदा देखता हूँ
ये भारत की बेटी हया खोके बैठी
अब इनको बचाना तेरा काम है
बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़, घोटाले का हर काम है
ये बंबे शहर का बड़ा नाम है
पर गड़बड़-घोटाले का हर काम है