Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jeena To Hai Usi Ka
Mohammed Rafi
,
Rahul Dev Burman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐसी चीज़ सुनाएँ के महफ़िल दे ताली पे ताली
वरना अपना नाम नहीं है बन्ने खाँ भोपाली
(वाह-वाह! वाह-वाह!)
मुन्ने मिया बधाई, बनो ख़ूब होनहार
दोनों जहाँ की नेमतें हों आप पे निसार
हाँ, बचपन हो ख़ुशगवार, जवानी सदाबहार
अल्लाह करे, ये दिन यूँ ही आए हज़ार बार
जीना तो है उसी का...
अरे, जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
हाँ, जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
है काम आदमी का...
है काम आदमी का औरों के काम आना
जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
किसी ने कहा, "तू है तारों का राजा"
किसी ने कहा, "आजा, मेरे पास आजा"
किसी ने दुआ दी, किसी ने दी बधाई
सब की आँख का तू तारा बने
तेरी ही रोशनी में चमके तेरा घराना
है काम आदमी का...
है काम आदमी का औरों के काम आना
जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
दिल लगा के तू पढ़ना, हमेशा आगे बढ़ना
सच का दामन ना छूटे, चाहे ये दुनिया रूठे
काम तू अच्छे करना, सिर्फ़ अल्लाह से डरना
सभी को गले लगाना, मोहब्बत में लुट जाना
मोहब्बत वो ख़ज़ाना है कभी जो कम नहीं होता
है जिस के पास ये दौलत, उसे कुछ ग़म नहीं होता
(है जिस के पास ये दौलत, उसे कुछ ग़म नहीं होता)
मेरा-तेरा कर के जो मरते
गोरे-काले में भेद करते उन को ये समझाना
सब लोग हैं बराबर इतना ना भूल जाना
है काम आदमी का...
है काम आदमी का औरों के काम आना
जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
सूरत पे माशा-अल्लाह वो बात है अभी से
तड़पेंगे दिल हज़ारों गुज़रोगे जिस गली से
डोली में जब बिठाकर लाओगे फुलझड़ी को
ज़िंदा रहे तो हम भी देखेंगे उस घड़ी को
अगर अल्लाह ने चाहा तो हम उस दिल भी आएँगे
बधाई हम ने गाई है तो हम सेहरा भी गाएँगे
अगर अल्लाह ने चाहा तो हम उस दिल भी आएँगे
बधाई हम ने गाई हैं तो हम सेहरा भी गाएँगे
(बधाई हम ने गाई हैं तो हम सेहरा भी गाएँगे)
चाँद-सूरज भी आएँगे नीचे
दूल्हा-दुल्हन के आगे-पीछे फूल बरसाएँगे
आएगा जब ख़ुशी का हँसता हुआ ज़माना
है काम आदमी का...
है काम आदमी का औरों के काम आना
जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)
(जीना तो है उसी का जिसने ये राज़ जाना)