Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ae Mere Watan Ke Logon (From "Sky Force")
Lata Mangeshkar, C. Ramchandra, Tanishk Bagchi, Pradeep
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
तुम भूल ना जाओ उनको, इस लिए सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जब घायल हुआ हिमालय, ख़तरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी साँस; लड़े वो...
जब तक थी साँस; लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
कोई सिख, कोई जाट, मराठा, कोई सिख, कोई जाट, मराठा
कोई गोरखा, कोई मद्रासी, कोई गोरखा, कोई मद्रासी
सरहद पे मरने वाला...
सरहद पे मरने वाला हर वीर था भारतवासी
जो ख़ून गिरा पर्वत पर, वो ख़ून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
तुम भूल ना जाओ उनको, इस लिए सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
(जय हिंद, जय हिंद)
(जय हिंद की सेना)
(जय हिंद, जय हिंद)
(जय हिंद की सेना)
(जय हिंद)
(जय हिंद)
(जय हिंद)