Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ek Raat (Female Version)
Pall Khanna
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
You can't go back and change the beginning
But you can start where you are
And change the ending
So the life infront of you is far more important
Then the life behind you
चुराया ही क्यूँ जब वो तोड़ना ही था?
दिल भी वो टूटा है जो मेरे पास नहीं
दिखाया ही क्यूँ जब मुँह मोड़ना ही था
सीने में हवा तो है, पर वो साँस नहीं
मेरे पास नहीं है, कोई साथ नहीं है
जो बता दे मुझे बात ये ख़ास नहीं
दिल उदास सही है, कोई आस नहीं है
पगली आँखों की नमी है ये, बरसात नहीं
मैं भी ना जाने कहाँ खो गई थी
ज़िंदगी भी मुझ से ख़फ़ा हो गई
जिस दिन की इस दिल ने खुद से मोहब्बत
तो ज़िंदगी भी मुझ पे फ़िदा हो गई
मेरे पास नहीं है, कोई साथ नहीं है
और ना है अब किसी का इंतज़ार कहीं
तेरे बारे मैं ना सोचूँ ऐसी रात नहीं है
पर तू तोड़े दिल मेरा, तेरी औक़ात नहीं
आँखों में धुआँ था, मैंने देखा ही नहीं
खुशी पीछे ही थी खड़ी, दबी हँसी
दिल भी बोला, सुन बावरे, अखियों की दुश्मन
ना मैं कभी टूटी थी, ना खोई थी कहीं
तेरे पास यहीं हूँ, ये आवाज़ मैं ही हूँ
ये कहानी तेरी-मेरी है, ज़माने की नहीं
मैं धड़कती रहूँ, तू भी तो हँसता रहे
दुनियाँ जाए साली भाड़ में, कोई परवाह ही नहीं