Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jahan Dal Dal Pe Sone Ki Chidiya
Mohammed Rafi
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परब्रह्मा, तस्मै श्रीगुरवे नमः
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
(जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा)
(वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा)
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
(जय भारती, जय भारती)
(जय भारती, जय भारती)
ये धरती वो जहाँ ऋषि-मुनि जपते प्रभु नाम की माला
(हरि ॐ, हरि ॐ, हरि ॐ, हरि ॐ)
जहाँ हर बालक इक मोहन है और राधा इक-इक बाला
और राधा इक-इक बाला
जहाँ सूरज सबसे पहले आ कर डाले अपना डेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
जहाँ गंगा, जमुना, कृष्ण और कावेरी बहती जाएँ
जहाँ उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम को अमृत पिलवाएँ
ये अमृत पिलवाएँ
कहीं ये फल और फूल उगाए, केसर कहीं बिखेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले
होली के कहीं मेले
जहाँ राग-रंग और हँसी-ख़ुशी का चारों ओर है घेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
(जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा)
(वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा)
जहाँ आसमान से बातें करते मंदिर और शिवालय
किसी नगर में, किसी द्वार पर कोई ना ताला डाले
कोई ना ताला डाले
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आए शाम-सँवेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
(जय भारती, जय भारती)
(जय भारती, जय भारती)