Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mera Naam Yaro Maha Chor Hai
Kishore Kumar, R.D. Burman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हे, हो, हो
बुरे कामों का दुनिया में बुरा अंजाम होता है
मगर कुछ भी कहो, ये बद से बुरा, बदनाम होता है
कहते हैं, मेरा नाम महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
महाचोर लेकिन कोई और है
महाचोर लेकिन कोई और है, हाँ
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है, समझे?
उसे कोई जाकर पकड़ता नहीं
कभी हथकड़ी में जकड़ता नहीं
नज़र तेज़ कानून की है मगर
बहुत दूर है जेल से उसका घर
कभी सामने भी जो आता है वो
इशारों पे सबको नचाता है वो
उसी के तो हाथों में हर डोर है
उसी के तो हाथों में हर डोर है, डोर है, डोर है, डोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है, समझे ना?
मेरा नाम तो सिर्फ़ थाने में है
मेरा नाम तो सिर्फ़ थाने में है
मगर उसकी शोहरत ज़माने में है
उसे यूँ तो सब जानते हैं जनाब
मगर उसके चेहरे पे है एक नक़ाब
नहीं कोई उस्ताद ऐसा बहुत
मगर पास उसके है पैसा बहुत
तो पैसे में साहब बड़ा ज़ोर है
तो पैसे में साहब बड़ा ज़ोर है, ज़ोर है, ज़ोर है, ज़ोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
आ-आ-आ-आ...
हे-ए-ए-ए-ए...
मैं गलियों का राजा, वो महलों का king
मैं चाँदी का छल्ला, वो सोने की ring
कहूँ क्या? उसे हर ख़ता माफ़ है
मैं अंदर, वो बाहर, ये इंसाफ़ है
मैं करता हूँ चोरी कि मैं हूँ गरीब
उसे क्या पड़ी? वो तो है खुशनसीब
सुनो बात ये काबिल-ए-ग़ौर है
सुनो बात ये काबिल-ए-ग़ौर है, ग़ौर है, ग़ौर है, ग़ौर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है
महाचोर लेकिन कोई और है, हाँ
महाचोर लेकिन कोई और है
मेरा नाम यारों महाचोर है
मेरा नाम यारों महाचोर है