Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jaago (From "Hindustani 2")
Anirudh Ravichander, Ritesh G Rao, Shruthika Samudhrala, and Manoj Muntashir
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जागो, जागो, सोने वालों
देखो, योद्धा आया रे
लोहा, लोहा है लोहा
टूटा जो टकराया रे
वो चुप है तो ये समझो
काल गुफ़ाओं में सोता है
वो आँखें देखो-देखो
मृत्यु का रंग क्या होता है
सेनाओं पे, फ़ौजों पे
एक अकेला ही वो भारी
प्राणों से ज़्यादा उसको
आज़ादी प्यारी
सौगंध हमें माटी की
सौगंध हमें माटी की
चल, घेर के दुश्मन मारें
पी-पी के लहू फ़िरंगी
अब झूमेंगी तलवारें
सौगंध हमें माटी की
चल, घेर के दुश्मन मारें
पी-पी के लहू फ़िरंगी
अब झूमेंगी तलवारें
जागो, जागो, सोने वालों
देखो, योद्धा आया रे
लोहा, लोहा है लोहा
टूटा जो टकराया रे
ज़ख़्मों से तू मरहम बना ले
आँचल से मेरे परचम बना ले
रण में ना फीकी हो धार तेरी
ला, चूम लूँ मैं तलवार तेरी
तावीज़ बन के सिपाही मेरे
बाँहों पे तेरी सिल जाऊँ मैं
तुझको दुआ में मिल जाऊँ मैं
या माटी में मिल के खिल जाऊँ मैं
साथी, तेरी इंक़िलाबी आँखों में हैं
आने वाले कल की तस्वीरें
बारी तेरी, अब तेरी बारी आई
बारूदों से लिख दे तक़दीरें
पत्ते-पत्ते में ज्वाला, बूटा-बूटा बिजली कड़के
क़तरे-क़तरे में अग्नि, ज़र्रा-ज़र्रा शोला भड़के
संगीनें जागी-जागी सीनों में जा के सो जाएँ
तू कह दे तो बंदूक़ें बाग़ी हो जाएँ
सौगंध हमें माटी की
चल, घेर के दुश्मन मारें
पी-पी के लहू फ़िरंगी
अब झूमेंगी तलवारें
सौगंध हमें माटी की
चल, घेर के दुश्मन मारें
पी-पी के लहू फ़िरंगी
अब झूमेंगी तलवारें
जागो, जागो, सोने वालों
देखो, योद्धा आया रे
लोहा, लोहा है लोहा
टूटा जो टकराया रे