Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Saare Teerath Dham Aapke Charno Mein
Rashmi Yogini
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में, चरणों में
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में
हृदय में माँ गौरी, लक्ष्मी, कंठ शारदा माता हैं
जो भी मुख से बचन कहें, वो बचन सिद्ध हो जाता है
जो भी मुख से बचन कहें, वो बचन सिद्ध हो जाता है
बचन सिद्ध हो जाता है
हे गुरु ब्रह्मा, हे गुरु विष्णु...
हे गुरु ब्रह्मा, हे गुरु विष्णु, हे शंकर भगवान, आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में, चरणों में
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में
जनम के दाता, माता-पिता हैं, आप कर्म के दाता हैं
आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य-विधाता हैं
आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य-विधाता हैं
आप ही भाग्य-विधाता हैं
दुखिया मन को, रोगी तन को...
दुखिया मन को, रोगी तन को मिलता है आराम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में, चरणों में
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में
निर्बल को बलवान बना दो, मूरख को गुणवान, प्रभु
देवकमल और बंसी को भी ज्ञान का दो वरदान, गुरु
देवकमल और बंसी को भी ज्ञान का दो वरदान, गुरु
ज्ञान का दो वरदान, गुरु
हे महादानी, हे महाज्ञानी...
हे महादानी, हे महाज्ञानी, रहूँ मैं सुबह-ओ-शाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में, चरणों में
सारे तीरथ-धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में
कर्ता करे ना कर सके, पर गुरु किए सब होए
सात द्वीप, नौ खंड में मेरे गुरु से बड़ा ना कोए
मेरे गुरु से बड़ा ना कोए, प्यारे
गुरु से बड़ा ना कोए
सब धरती कागज करूँ और लेखनी सब बनराय
समुंद्र को स्याही करूँ, पर गुरु गुण लिखा ना जाए,
प्यारे, गुरु गुण लिखा ना जाए
गुरु गुण लिखा ना जाए, प्यारे, गुरु गुण लिखा ना जाए
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में, चरणों में
सारे तीरथ धाम आपके चरणों में
हे गुरुदेव, प्रणाम आपके चरणों में