Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ye Ishq Na Ho
Manan Bhardwaj
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मुझको पता ना था, ये इश्क़ होता है क्या
मुझको पता ना था, ये इश्क़ होता है क्या
ये ख़्वाब तूने दिया मुझको पहली दफ़ा
आँखों में तेरी ये साँसें जो चलें
चुप के से मेरे एहसासों से कहें ये
जो हाथों से मिल के बिछड़ जाएँ
ऐसी लकीरें ना हों
ऐ मेरे दिल की दुआ, ये इश्क़ ना हो
कुछ ऐसा कर दे ख़ुदा, ये इश्क़ ना हो
सुन ले ज़मीं-आसमाँ, ये इश्क़ ना हो
लिख दे नई दास्ताँ, ये इश्क़ ना हो
ऐ मेरे दिल की दुआ, ये इश्क़ ना हो
कुछ ऐसा कर दे ख़ुदा, ये इश्क़ ना हो
मुझको जीने की तूने ही तो दी है वजह
बन के हमसाया मिल जाना तू हर एक जगह, हाँ
ये ज़िंदगी है एक कारवाँ
लाखों मिलें-बिछड़ें यहाँ
वादों की तुम ज़िद ना करो
है दर्द इसमें छुपा, ये इश्क़ ना हो
इसकी ना कोई दवा, ये इश्क़ ना हो
सुन ले ज़मीं-आसमाँ, ये इश्क़ ना हो
लिख दे नई दास्ताँ, ये इश्क़ ना हो
ऐ मेरे दिल की दुआ, ये इश्क़ ना हो
कुछ ऐसा कर दे ख़ुदा, ये इश्क़ ना हो