Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Meri Behna
Swasti Mehul
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
घर-आँगन में शोर मचाकर बातें मनवा लेती है
मेरी बहना जब मुस्काए तो घर में रौनक कर देती है
घर-आँगन में शोर मचाकर बातें मनवा लेती है
मेरी बहना जब मुस्काए तो घर में रौनक कर देती है
वो ख़्याल रखे माँ जैसा, पापा सा लाड जताए
क़िस्मत से मिलती बहना, भाई का मान बढ़ाए
ओ बहना, बहना मेरी
इस कलाई की तू शान है
ओ बहना, बहना मेरी
इस कलाई की तू शान है
हर काज की स्वस्ति तुझसे, त्यौहार की रौनक तुझसे
एक डोर में बाँधे सबको, रिश्ते की हिफ़ाज़त तुझसे
ओ बहना, बहना मेरी
तू ही मेरा सम्मान है
ओ बहना, बहना मेरी
तू ही मेरा सम्मान है
दीदी, ये आपके लिए
वो साथी बन समझाती है, सही-गलत दिखलाती है
मेरी बहना मेरी रक्षा कर भाई का फ़र्ज़ निभाती है
वो साथी बन समझाती है, सही-गलत दिखलाती है
मेरी बहना मेरी रक्षा कर भाई का फ़र्ज़ निभाती है
तू दूर चली जाएगी, मुझे कौन सताएगा?
मेरी हिम्मत बन हर क़दम-क़दम मुझे कौन बचाएगा?
ओ बहना, मिले हर खुशी तुझे
एक तू ही मिले, हाँ, हर जनम मुझे
ओ बहना, मिले हर खुशी तुझे
एक तू ही मिले, हाँ, हर जनम मुझे
ओ बहना, मिले हर खुशी तुझे
एक तू ही मिले, हाँ, हर जनम मुझे
ओ बहना, बहना मेरी
तू ही मेरा सम्मान है