Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Main Gwalo Rakhwalo Maiya
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मैं ग्वालों रखवालो, मैया
मैं ग्वालों रखवालो, मैया
माखन नाहीं चुरायो
माखन नाहीं चुरायो
कौन कमी माखन की अपने, जो मैं पर घर जाऊँ?
राज में तेरे, चाहे जितनो खाऊँ और खिलाऊँ
चोर ना होवे लाल तिहारो, काहे मन भरमायो?
...काहे मन भरमायो?
मैं ग्वालों रखवालो, मैया
माखन नाहीं चुरायो
माखन नाहीं चुरायो
तू मैया है स्नेह की ज्योति, हम सब तेरी किरणें
तेरे आँचल की छाया में बहते सुख के झरने
तेरे चरणों की धूली में, मैया, स्वर्ग समायो
...मैया, स्वर्ग समायो
मैं ग्वालों रखवालो, मैया
माखन नाहीं चुरायो
माखन नाहीं चुरायो
बृज को माखन मेरो, माखन नाहीं ये भरजोरी
ये अधिकार जनम को मेरो, कौन कहे ये चोरी?
वो मूरख, अज्ञानी जिसने मोहे चोर बतायो
...मोहे चोर बतायो
मैं ग्वालों रखवालो, मैया
माखन नाहीं चुरायो
माखन नाहीं चुरायो