Oye Nakh Nakh Nakhrewali
Kishore Kumar
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
ओ नखरे वाली ओ नखरे वाली
दे दे दे दे दिल मेरा
पागल दीवाने पागल दीवाने
अरे जा जा जा जा अरे जा जा
ओ नखरे वाली
मेरी जां है तुझपे भारी तेरे हुस्न की अदाएं
ना बोझ लेके चल तू तेरे पांव दुख ना जाए
अरे जानवर अनाड़ी तूने देखा मेरा सपना
तुझे प्यार और मुझसे ज़रा मुंह तो धोले अपना
पागल दीवाने पागल दीवाने
अरे जा जा जा जा अरे जा जा
ओ नखरे वाली
तेरे दिल में मैं ही मैं हूं तेरी मुझपे हैं निगाहें
इधर आ मेरे गले में ज़रा डाल दे ये बाहें
ना मिलेगा ज़िंदगी में कोई तुझसा ढीठ मुझको
तू हज़ार कर खुशामद तेरा दिल ना दूंगी तुझको
पागल दीवाने पागल दीवाने
अरे जा जा जा जा अरे जा जा
ओ नखरे वाली ओ नखरे वाली