Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Milne Hai Mujhse Aayi (Lo-Fi)
Amit Panchal feat. Musical Panchal & Arijit Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मिलने है मुझसे आई, फिर जाने क्यूँ तन्हाई?
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी?
ओ, ख़ुद से है या ख़ुदा से इस पल मेरी लड़ाई?
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी?
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते-बनते विश्वास की
जाने क्यूँ मैं सोचता हूँ
ख़ाली सा मैं एक रास्ता हूँ
तूने मुझे कहीं खो दिया है
या मैं कहीं ख़ुद लापता हूँ?
आ, ढूँढ ले तू फिर मुझे
क़स्में भी दूँ तो क्या तुझे?
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते-बनते विश्वास की
मिलने है मुझसे आई, फिर जाने क्यूँ तन्हाई?
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी?
टूटा हुआ साज़ हूँ मैं
ख़ुद से ही नाराज़ हूँ मैं
सीने में जो कहीं पे दबी है
ऐसी कोई आवाज़ हूँ मैं
सुन ले मुझे तू बिन कहे
कब तक ख़ामोशी दिल सहे?
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते-बनते विश्वास की
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते-बनते विश्वास की
ओ, मिलने है मुझसे आई, फिर जाने क्यूँ तन्हाई?
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी?
ओ, ख़ुद से है या ख़ुदा से इस पल मेरी लड़ाई?
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी?
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते-बनते विश्वास की