Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Apni To Jaise Taise - Dhol Mix
Kishore Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हे हं
अपनी तो जैसे तैसे
थोड़ी ऐसे या वैसे
अपनी तो जैसे तैसे थोड़ी ऐसे या वैसे
कट जाएगी
आपका क्या होगा जनाब ए आली आपका क्या होगा
अपने आगे ना पीछे
ना कोई ऊपर नीचे
अपने आगे ना पीछे ना कोई ऊपर नीचे
रोने वाला
ना कोई रोने वाली जनाब ए आली आपका क्या होगा
हा हं
आप भी मेरी तरह इन्सान की औलाद हैं
आप मुँह माँगी दुआ हम अनसुनी फ़रियाद है
वो जिन्हें सारा ज़माना समझे लावारिस यहाँ
आप जैसे ज़ालिमों के ज़ुल्म की ईजाद हैं
गाली हुज़ूर की तो
लगती दुआओं जैसी
गाली हुज़ूर की तो लगती दुआओं जैसी
हम दुआ भी दें तो लगे है गाली
आपका क्या होगा जनाब ए आली आपका क्या होगा
आपके माथे से छलके जो पसीना भी कहीं
आसमाँ हिलने लगे और काँप उट्ठे ये ज़मीं
आपका तो ये पसीना ख़ून से भी क़ीमती
और अपने ख़ून की क़ीमत यहाँ कुछ भी नहीं
अपना तो ख़ून पानी जीना मरना बेमानी
अपना तो ख़ून पानी जीना मरना बेमानी
वक़्त की हर अदा है अपनी देखी भाली
आपका क्या होगा जनाब ए आली आपका क्या होगा
हा अपनी तो जैसे तैसे
थोड़ी ऐसे या वैसे
अपनी तो जैसे तैसे थोड़ी ऐसे या वैसे
कट जाएगी
आपका क्या होगा जनाब ए आली आपका क्या होगा
अपने आगे ना पीछे
ना कोई ऊपर नीचे
अपने आगे ना पीछे ना कोई ऊपर नीचे
रोने वाला
ना कोई रोने वाली जनाब ए आली आपका क्या होगा