Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ashq Na Ho (From "Holiday")
Arijit Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ओ, यूँ ना लम्हा-लम्हा मेरी याद में
होके तन्हा-तन्हा मेरे बाद में नैना अश्क ना हो
माना कल से होंगे हम दूर
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो
मैं ना लौटा आने वाले साल जो
मेरी वर्दी बोले मेरा हाल तो नैना अश्क ना हो
ये समझना, मैं हूँ मजबूर
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो
बीते हुए लम्हों के तारे गिनूँगा मैं
आ के तुझे ख़्वाबों में तेरे मिलूँगा मैं
जब कभी हल्की-हल्की बरखा आए
जब कभी दिल भी यूँ ही भर सा जाए
जब कभी हल्की-हल्की बरखा आए
उस पल झोंका एक बन के आऊँगा मैं
उस पल ज़ुल्फ़ें, पलकें, दामन छू जाऊँगा मैं
ओ, तेरी चूड़ी नग़्मे गाए जो मेरे
तेरी पलकों पे हों साए जो मेरे, नैना अश्क ना हो
आँसू करते हमें कमज़ोर
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो
तेरे लिए साँसें आएँ, तेरे लिए जाएँ, जाएँ रे, जाएँ रे
तेरे लिए साँसें आएँ, तेरे लिए जाएँ, जाएँ रे, जाएँ रे
रब्बा, रब्बा, बैरी से बिछोड़े जाने किसने बनाए
हाय रे, हाय रे, हाय रे
दूरी तड़पाए, मेरे बाद आए चाहे याद मेरी
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो
नैना अश्क ना हो, अश्क ना हो
ओ, लिखी ख़त में मैंने तुझे बात जो
सोना रख के तकिए तले रात को, नैना अश्क ना हो
ये जुदाई भी है दस्तूर
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो
मैं ना लौटा आने वाले साल जो
मेरी वर्दी बोले मेरा हाल तो नैना अश्क ना हो
ये समझना, मैं हूँ मजबूर
नैना अश्क ना हो, नैना अश्क ना हो