Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jaan E Bahar Husn Tera Bemisal Hai
Ravi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
वल्लाह कमाल है, अरे, वल्लाह कमाल है
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
आई है मेरे पास तू इस आन-बान से
आई है मेरे पास तू इस आन-बान से
उतरी हो जैसे कोई परी आसमान से
मैं क्या कहूँ? ख़ुशी से अजब मेरा हाल है
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
वल्लाह कमाल है, अरे, वल्लाह कमाल है, हाए
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
हाए, ये तेरी मस्त अदाएँ, ये बाँकपन
हाए, ये तेरी मस्त अदाएँ, ये बाँकपन
किरणों को भी मैं छूने ना दूँगा तेरा बदन
तुझ से नज़र मिलाए ये किसकी मजाल है?
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
वल्लाह कमाल है, अरे, वल्लाह कमाल है
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
मैं ख़ुशनसीब हूँ कि तुझे मैंने पा लिया
मैं ख़ुशनसीब हूँ कि तुझे मैंने पा लिया
तूने करम किया, मुझे अपना बना लिया
ऐसे मिले हैं हम कि बिछड़ना मुहाल है
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है
वल्लाह कमाल है, अरे, वल्लाह कमाल है, हाए
जान-ए-बहार, हुस्न तेरा बेमिसाल है