Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Sawan Main Pyas Piya (Sad Version)
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तू सावन, मैं प्यास, पिया
प्यास बुझा दे, आ पास, पिया
हो, तू सावन, मैं प्यास, पिया
प्यास बुझा दे, आ पास, पिया
ओ, तू सावन...
तेरे बिन मैं आधी-अधूरी
छू के मुझे तू कर दे पूरी
तेरे बिन मैं आधी-अधूरी
छू के मुझे तू कर दे पूरी
मन में मिलन की आस, पिया
तू सावन...
रह ना जाए काग़ज़ कोरा
ये जोबन इक पवन झकोरा
रह ना जाए काग़ज़ कोरा
ये जोबन इक पवन झकोरा
इसका क्या विश्वास, पिया
तू सावन...
बाक़ी रह गई रैन ज़रा सी
मैं ही नहीं बेचैन ज़रा सी
बाक़ी रह गई रैन ज़रा सी
मैं ही नहीं बेचैन ज़रा सी
तू भी है आज उदास, पिया
तू सावन, मैं प्यास, पिया
प्यास बुझा दे, आ पास, पिया